महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 31 दिसम्बर। भाजपा शहर मण्डल महासमुंद के कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता हीराबेन मोदी के निधन होने पर शोकसभा का आयोजन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित की।
भाजपा शहर मंडल ने शोकसभा में प्रधानमंत्री मोदी की माता हीराबेन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि हम सभी को दया, करुणा और ममता की प्रतिमूर्ति हीराबेन मोदी जी का जीवन सदैव सादा जीवन उच्च विचार से प्रेरित रहा है। पूर्व में भी गुजरात प्रदेश के लगातार मुख्यमंत्री रहने के साथ वर्तमान में देश के उच्च पद पर आसीन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मां होने का अहम भाव उनमें कभी नहीं रहा, न ही हीराबेन ने कभी बहुत समृद्धि और ऐश्वर्य से भरा जीवन व्यतीत करना चाहा।
उन्होंने अपना सादगी भरा जीवन छोटेसे घर में अकेले रहकर बिताया है। हम सभी के प्रेरणास्रोत प्रधानमंत्री मोदी जी अपने कार्यकाल के बहुत व्यस्त समय में से भी वक्त निकाल कर माता की सेवा साधारण भाव से पुत्रधर्म अनुसार निभाया करते थे।
त्याग और सहनशील माता हिराबेन मोदी जी का जीवन राजसी ठाठ बाठ से बहुत दूर बेहद सहज और सरल रहा और जो वर्तमान में सभी के लिए अनुकरणीय है प्रेरणादायक है।
भाजपा शहर मण्डल माता हीराबेन मोदी को शत शत नमन करता है। हम सभी की संवेदनाएं प्रधानमंत्री मोदी जी के साथ हैं।
शोक सभा में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा,पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर,मण्डल अध्यक्ष सतपाल सिंघ पाली,सांसद प्रतिनिधि संदीप दीवान, निरंजना शर्मा, कौशल्या बंसल,प्रेम चंद्राकर,माधव टकसाले,राकेश श्रीवास्तव,नरेंद्र गिरी, विष्णु चंद्राकर,अरुण साहू,गोपाल वर्मा, हिमांशु चंद्राकर,राजेश्वरी तिवारी,सुधा साहू,हेमलता यादव,प्रीति सोनी,सुरेखा कवर,वाणी तिवारी,देवेंद्र चंद्राकर,नंदू जलक्षत्री,महेंद्र सिक्का,अमन वर्मा,कादर राजपूत आदि उपस्थित थे।