महासमुन्द

राज्य सरकार के 4 साल की उपलब्धि आधारित प्रदर्शनी मुढ़ीपार हाट बाजार में लगी
29-Dec-2022 3:03 PM
राज्य सरकार के 4 साल की उपलब्धि आधारित प्रदर्शनी मुढ़ीपार हाट बाजार में लगी

लोग बोले-प्रदर्शनी और सामग्री में विभिन्न योजनाओं का समावेश
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 29 दिसम्बर।
जनसंपर्क विभाग द्वारा राज्य सरकार के चार साल की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजना पर आधारित छायाचित्र विकास प्रदर्शनी कल महासमुंद जिले के पिथौरा ब्लॉक के मुढ़ीपार हाट बाजार में लगायी गयी। आसपास गांव से हाट बाज़ार करने आए ग्रामीणों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और लोगों  ने कहा कि अब तक नहीं देखी ऐसी फोटो प्रदर्शनी, एक साथ सभी विभागों की जानकारी उपलब्ध हैं। राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का समावेश है। 
राजेश अग्रवाल, पिथौरा, मनोहर बरिया मुढ़ीपार, लीलेश्वर,  मुढ़ीपार, आजरी सोनवानी पिथौरा, गीता मुढ़ीपार, रमशीला मुढ़ीपार ने शासन की सभी योजनाओं को लोगों हितकारी ख़ासकर ग्रामीण जन और किसानों के लिए उपयोगी बताया। 
वहीं प्रेमलाल नागवंशी मुढ़ीपार, रामहू साहू पटपारा, जीतू राम कोचर्रा, छबिराम जगत मुढ़ीपार,परमानन्द बरिहा मुढ़ीपार ने शासन की योजनाओं पर आधारित नि:शुल्क प्रचार.सामग्री के लिए शुक्रिया कहा। रंगीन छायाचित्रों और मय आंकड़ों के साथ योजनाओं की जानकारी दी जा रही जानकारी को  लेखराम यादवराजडेरा, नाबूलाल पटपारा, बल्दुराम चक्रधारी मुढ़ीपार पिथौरा ने प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए इसे लाभकारी कहा।
प्रदर्शनी में आमजन को शासन की विभिन्न योजनाओं पर आधारित  पुस्तकों एवं अन्य प्रचार सामग्री का निशुल्क वितरण किया गया जा रहा है। प्रचार सामग्री में राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का समावेश है । जिसका  लाभ जनता उठा सकती है। जनसम्पर्क विभाग द्वारा विगत 17 दिसम्बर को नई सरकार के चार साल पूरा होने पर जि़ला मुख्यालय महासमुंद में दो दिवसीय प्रदर्शनी आयोजित की गयी थी। उसके बाद जि़ले के सभी विकासखंडों बागबाहरा, बसना और सरायपाली  में प्रदर्शनी आयोजित की गयी और आज अंतिम प्रदर्शनी पिथौरा ब्लॉक के मुढ़ीपार हाट बाजार में लगायी गई जिसे लोगों का अच्छा प्रतिसाद मिला। 
प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री के सुराजी गांव योजना और नरवा, गरवा, घुरूवा और बाड़ी योजना, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, वनाधिकार अधिमान्यता पत्र, मुख्यमंत्री हाट.बाजार क्लिनिक योजना, शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना आदि की जानकारी दी गई है।

 


अन्य पोस्ट