महासमुन्द
कार्यक्रम 16 जनवरी को रायपुर में
छत्तीसगढ़ संवाददाता
महासमुंद, 29 दिसंबर। छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य परिषद, संगवारी सोशल मीडिया, साईनाथ फ़ाउंडेशन के संयुक्त आयोजन, वर्ष 2021.2022 का पंडित बबन प्रसाद मिश्र पत्रकारिता पुरस्कार, स्व उमेश शर्मा स्मृति साहित्य पुरस्कार, स्व आनंद सिंघानियाँ स्मृति कवि/ साहित्य/ कला पुरस्कार, संगवारी युवा प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम इस जनवरी की 16 तारीख़ को रायपुर में होगा। कार्यक्रम कमेटी के वरिष्ठ सदस्य एवं वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार गिरीश पंकज ने इस समारोह में पंडित बबन प्रसाद मिश्र स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार के लिए महासमुंद से प्रकाशित साप्ताहिक अख़बार राष्ट्रीय अभियोजक के प्रधान संपादक एवं वरिष्ठ पत्रकार राजेश शर्मा के नाम की घोषणा की।
कार्यक्रम की रूपरेखा शीघ्र बताई जाएगी। बाक़ी पुरस्कारों की घोषणा शीघ्र की जायेगी। ऐसे पुरस्कारों से पुरस्कार सम्मानित होते है।