महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 29 दिसंबर। समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित कला उत्सव में पब्लिक उच्चत्तर माध्यमिक शाला तुमगांव की छात्रा भूमिका निषाद ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लोकगीत में प्रथम स्थान प्राप्त कर महासमुन्द जिले का नाम रौशन किया है। जनवरी के प्रथम सप्ताह में वह राष्ट्रीय स्तर पर गायन प्रतियोगिता में भाग लेने भुवनेश्वर ( ओडिशा) जाएगी।
बालिका वर्ग में वह एक ऐसी प्रतिभागी हैं, जो स्वयं तबला बजाकर गाती हंै। लोकसंगीत की तालीम इनको अपने पिता कान्तु लाल निषाद से मिली।
राष्ट्रीय स्तर पर चयन के लिए जिला शिक्षाधिकारी श्रीमती एस. चन्द्रसेन, सहायक संचालक हिमांशु भारतीय, जिला मिशन समन्वयक कमल नारायण चंद्राकर, सहायक संचालक सतीश नायर, स्काउट गाइड संघ के जिलाध्यक्ष दाऊलाल चंद्राकर, जिला मुख्य आयुक्त येतराम साहू, जिला सचिव रामकुमार साहू, जिला संघटन आयुक्त कमल लुनिया संस्था के प्राचार्य टी आर चन्द्राकर तथा संगीत प्रभारी सुरेन्द्र मानिकपुरी स्काउट गाइड के जिला मीडिया प्रभारी प्रमोद कुमार कन्नौजे एवं पब्लिक उच्चतर माध्यमिक शाला तुमगांव के समस्त स्टाफ ने भूमिका को बधाई देते उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।