महासमुन्द
महासमुंद, 28 दिसंबर। पुलिस ने दस लीटर हाथ भठ्ठी महुआ शराब के संग एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, वहीं अवैध महुआ शराब रखकर परिवहन करते हुए एक आरोपी को पकड़ा है।
पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव, अनुविभागीय अधिकारी प्रतिभा चंद्रा देवागंन के निर्देशन में बागबाहरा क्षेत्र में 27 दिसंबर को मुखबिर की सूचना पर वार्ड नं 9 कर्रापारा बागबाहरा निवासी सोहन यादव (22 वर्ष) को दस लीटर हाथ भठ्ठी महुआ शराब के संग गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ 34(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इसी तरह सरायपाली थानेदार आशीष वासनिक के निर्देश पर 27 दिसंबर को प्रधान आरक्षक 161 जयंत बारीक, आरक्षक 752 योगेंद्र दुबे ने बिना नम्बर वाली स्कूटी में भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब रखकर परिवहन करते हुए बैतारी की ओर जाते पकड़ा है। आरोपी वरुण (21) भीखापाली से पुलिस ने सफेद रंग के 2 प्लास्टिक बोरी में 100 लीटर महुआ शराब बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।