महासमुन्द
विधायक संग नपाध्यक्ष और पार्षदों ने किया वार्ड 2 और 3 का भ्रमण
महासमुंद, 27 दिसंबर। महासमुंद में नगर सरकार तुहंर द्वार यात्रा वार्ड 2 और 3 से शुरू हुआ। संपर्क, समीक्षा और समाधान की तर्ज पर इस यात्रा के दौरान नागरिकों ने विधायक विनोद सेवन लाल चंद्राकर और नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग से नाली, सडक़, बिजली की समस्या से अवगत कराया। सुअर की समस्या अधिक बताई।
नगर सरकार तुहंर द्वार यात्रा कल सोमवार को वार्ड क्रमांक 2 और 3 में पहुंची। इस यात्रा में संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवन लाल चंद्राकर, नपाध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग, उपाध्यक्ष कृष्णा चंद्राकर, सीएमओ आशीष तिवारी सहित पालिका के सभी विभाग प्रमुख मौजूद रहे। इस दौरान वार्ड के नागरिकों ने पानी, नाली, बिजली, सडक़ की समस्या बताई गई। इस यात्रा में इन दिनों वार्डों के नागरिकों ने सुअर की समस्या बताई। जिस पर नपाध्यक्ष ने इन समस्याओं को जल्द ही निराकरण करने का भरोसा दिलाया।
इस दौरान एक व्यक्ति ने मकान के ऊपर से हाई टेंशन बिजली तार को हटाने की मांग की। जिस पर तत्काल विद्युत विभाग के अफसर चर्चा की। जिस पर अफसर ने मौके का सर्वे के पश्चात हाई टेंशन बिजली तार को हटाने की बात कही।