महासमुन्द
क्रिसमस पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी
26-Dec-2022 4:29 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,26 दिसंबर। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर रविवार को तुमगांव रोड स्थित सेंट पिटर्स चर्च पहुंचे और विशेष प्रार्थना में शामिल हुए। बाद इसके चर्च में मौजूद लोगों को क्रिसमस पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कल ईसाई समुदाय के लोगों ने अपने घरों में गौशाला बनाकर चरनी में प्रभु यीशु का प्रतिरूप रखकर खूबसूरत बिजली के झालरों से सजाया था।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे