महासमुन्द

अटल का व्यक्तित्व और कृतित्व हमारी अमूल्य धरोहर-भाजपा
26-Dec-2022 3:59 PM
अटल का व्यक्तित्व और कृतित्व हमारी अमूल्य धरोहर-भाजपा

 सुशासन दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित 
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
महासमुंद, 26 दिसंबर।
भाजपा शहर मंडल महासमुंद ने कल 25 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी बाजपेयी का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर मनाया। स्थानीय अटल आवास क्षेत्र में सुशासन दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने श्रमदान कर आसपास में साफ सफाई पश्चात उनके छायाचित्र पर माल्यर्पण किया। 

इस अवसर पर पूर्व विधायक, चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. विमल चोपड़ा ने अटल को लोकप्रिय जननायक बताते हुए कहा कि उनके व्यक्तित्व का पूरे विश्व में एक अलग तरह का आकर्षण था। राजनेता के रूप में उन्होंने जीवन में कभी भी अपने आदर्शों और सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। सहज,सरल व्यक्तित्व के कविहृदय अटल बिहारी की वाकपटुता के सभी कायल थे। वरिष्ठ भाजपा नेता प्रलय थिटे ने भी अटल जी की कविताओं का स्मरण करते हुए उन्हें चुम्बकीय व्यक्तित्व का महामानव बताया। 

जिला उपाध्यक्ष योगेश्वर राजू सिन्हा ने भी अटल जी कार्यकाल में हुए देश के विकास के साथ छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण को ऐतिहासिक सौगात बताते हुए उनके प्रति कृतिज्ञता व्यक्त की। शहर मण्डल अध्यक्ष सतपाल सिंघ पाली, सुधा साहू, मुन्ना साहू ने भी अटल जी के कार्यकाल की उपलब्धियों का वर्णन किया। 

कार्यक्रम का संचालन मण्डल महामंत्री प्रकाश शर्मा और आभार कार्यक्रम संयोजक गोपाल वर्मा ने किया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा पदाधिकारी मोहन साहू, देवेंद्र चंद्राकर, हिमांशु चंद्राकर, पार्षद हेमलता यादव, सीता डोंडेकर, अमन वर्मा, राकेश सचदेवा, महेश चौहान, भगवती करकसे, सुनीता साहू, हेमकांति देवांगन,कुमारी बघेल, सुभाष रात्रे, डमरू, नामदेव सेन, तीजराम, राजेश्वरी, दुर्गा, अश्वनी आदि उपस्थित थे। 

 


अन्य पोस्ट