महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 26 दिसंबर। नागरिकों के बेहतर स्वास्थ्य एवम् रोगों से बचाव, उनके इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करने के उद्देश्य से जिले में कलेक्टर महासमुंद निलेश कुमार क्षीरसागर के मार्गदर्शन में व्यायाम एवं खेल गतिविधयों का आयोजन शुरू किया गया हैं। जो रविवार सुबह 7.30 से 8.30 तक मिनी स्टेडियम महासमुंद में आयोजित किया गया। इस दौरान योगा, जुंबा डांस, क्रिकेट, फुटबॉल, बॉस्केटबॉल, नेटबॉल, हैंडबॉल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, अन्य एवम् पारंपरिक खेल डासबॉल, रस्सा कसी, टेनीक्वाइट, फ्लाईंग डिस्क, मनोरंजनात्मत गतिविधियां शामिल हैं।
इस आयोजन में तहसीलदार प्रेमू साहू, खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, मुख्य नगर पालिका अधिकारी आशीष तिवारी, दिलीप चंद्राकार, प्राचार्य एकलव्य आवासीय विद्यालय तुलेंद्र सागर, व्यायाम शिक्षक चारुलता गजपाल, इमरान अली सचिव जिला हैंडबॉल व ओलिंपिक संघ, योगा एवम् जुंबा टीम हितेष यादव व वैशाली सिंह ठाकुर, नागरिक, पत्रकार, वन विभाग के विधार्थी, खेल संघ के पदाधिकारी एवं खिलाड़ी, विद्यालय के छात्र-छात्राएं शामिल थे।
वन विद्यालय के विद्यार्थियों भी क्रिकेट, रस्साकसी, बैडमिंटन, वॉलीबॉल खेल में शामिल हुए। खेल संघ के खिलाडिय़ों ने हैंडबॉल, वॉलीबॉल, बॉस्केटबॉल, नेटबॉल, फुटबॉल, जुंबा डांस, रस्साकसी में शामिल हुए। अधिकारी कर्मचारी एवम् नागरिकों ने योगा, क्रिकेट, वॉलीबॉल में शामिल हुए। आयोजन संपन्न कराने में विवेक मंडल, कुंदन चंद्राकर, सन्मय, अभिषेक, आकाश सोनी, चारू लता, इमरान अली का सहयोग रहा। आयोजन पश्चात् अंकुरित अनाज स्वल्पाहार में दिया गया। नागरिकों को अगले होने वाले विभिन्न खेल गतिविधियों के आयोजन में अधिक संख्या में शामिल होने आग्रह किया गया है।

