महासमुन्द

मोर आवास मोर अधिकार गांवों में मुनादी करवा हितग्राहियों का फ ॉर्म भरवाया
25-Dec-2022 8:25 PM
मोर आवास मोर अधिकार गांवों में मुनादी करवा हितग्राहियों का फ ॉर्म भरवाया

'छत्तीसगढ़' संवाददाता 
महासमुंद, 25 दिसंबर।
ग्राम रामखेड़ा, सलिहाभांठा में मोर आवास मोर अधिकार के तहत गांवों में मुनादी करवा कर जिन हितग्राहियों का प्रतीक्षा सूची में नाम है, उनसे फ ॉर्म भरवाया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा नेता मोती साहू एवं मंडल अध्यक्ष धरम पटेल उपस्थित थे।  मोती साहू ने  कहा कि महासमुंद विधानसभा अंतर्गत लगभग 9 हजार प्रधानमंत्री आवास बनना है। अत: जिन जिन का प्रतीक्षा सूची में नाम है, और मकान नहीं बन पाया है, वे अभी फार्म भर कर जमा करें। 

इसे ही आधार बनाकर भाजपा राज्य स्तर पर आंदोलन करेगी ताकि गरीबों को आवास शीघ्र बन सके। 

इस अवसर पर पंचायत प्रभारी प्रेम यादव, भूषण साहू, गिरधर पटेल, रविशंकर सेन, हलकराम पटेल, जनकराम विश्वकर्मा, खेलन निर्मलकर, नरसिंह पटेल, नारद पटेल, विष्णु पटेल, नीलकंठ ठाकुर के साथ हितग्राही उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट