महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 25 दिसंबर। भारतीय जनता पाटी द्वारा मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम के तहत आज 25 दिसंबर को शाम 4 बजे झलप एवं शाम 5 बजे ग्राम ढाक में समारोह आयोजित है। इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक डा. विमल चोपड़ा,ललिता अग्रवाल, मण्डल अध्यक्ष धरम पटेल, जिला महामंत्री धरम साहू, देवेन्द्र राय, खेमराम बघेल, महामंत्री कमल कौशिक, सरपंच रूपलाल पटेल, चन्द्रहास चन्द्रकार, शम्मी शलूजा, फ ोतदार सोनवानी, सुनील निषाद आदि उपस्थित रहेेंगे। उपरोक्त जानकारी झलप प्रभारी व मण्डल उपाध्यक्ष राकेश साहू एवं ढांक प्रभारी निर्भय नायक ने दी है।
24 दिसंबर को झलप-पटेवा मण्डल के ग्राम मुनगासेन एवं लखनपुर में आयोजित मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास की आस लगाए प्रदेश के 16 लाख परिवार छत्तीसगढ़ सरकार की अकर्मण्यता के कारण पीड़ा भोग रहे हैं। अनेक परिवार मकान तोडक़र खुले में रहने मजबूर है। अनेक लोग कर्ज तले दंबकर जीवन यापन कर रहे हंै। जल जीवन मिशन के काम के लिए छत्तीसगढ़ सरकार कमीशन का खेल खेल रही है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरपंच एवं संघ के अध्यक्ष रूपलाल पटेल ने कहा कि राज्य सरकार गरीबों के कल्याण को लेकर लापरवाह बनी हुई है। ग्रामों का विकास पूर्णत: रुका हुआ है।