महासमुन्द
भागवत कथा में शामिल हुए संसदीय सचिव
25-Dec-2022 6:57 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 25 दिसंबर। ग्राम खट्टी में आयोजित श्रीमद भागवत कथा में संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर शामिल होकर कथावाचक का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं के साथ कथा श्रवण किया। संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने सनातन धर्म के प्रचार.प्रसार के लिए आयोजित इस तरह के आयोजन के लिए आयोजनकर्ताओं का आभार जताया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे