महासमुन्द
पिथौरा, 25 दिसंबर। सिक्ख समाज द्वारा दशम गुरु गुरुगोविंद सिंह के पूरे परिवार की शहादत को स्मरण कर 26 दिसंबर को विशाल रक्तदान शिविर लगाया जा रहा है। इस शिविर में सभी जाति धर्म के लोग बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे है। सिक्ख पंथ के दसवें गुरु गोबिंद सिंघ के चार साहिबजादे बाबा अजीत सिंघ, बाबा जुझार सिंघ, बाबा जोरावर सिंघ, बाबा फतेह सिंघ जिन्होंने देश व धर्म की रक्षा के लिए 21 से 28 दिसंबर के बीच सन 1704 हंसते शहीद हो गए थे। इसे सिक्ख धर्म और हिंदू धर्म के अनुयायी शहीदी सप्ताह के रूप में पूरे विश्व भर में मानते है । शौर्य एवं शहादत से भरा सप्ताह वीर सपूतों को नमन करने का सप्ताह है।
बलिदान साहिबजादो की शहादत में पूरे महासमुंद जिले में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। 26 दिसंबर को पिथौरा गुरुद्वारा गुरूसिंघ सभा एवं समूह साध संगत के सयुक्त प्रयास से मेकहरा रायपुर के सहयोग से शहीदी सप्ताह को समर्पित विशाल रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया है।
26 दिसंबर सोमवार पिथौरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन सिक्ख समाज पिथौरा द्वारा गुरुद्वारा साहिब पिथौरा में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक किया गया है।
जिसमे समस्त धार्मिक,सामाजिक,राजनैतिक संगठन के साथ साथ नगर एवं आस पास के गणमान्य नागरिकों, व्यापारी बंधुओ शासकीय अर्ध शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों का बहुत ज्यादा सहयोग इस रक्तदान जीवनदान शिविर में मिल रहा है, सिख समाज ने ज्यादा से ज्यादा लोगो को रक्तदान शिविर शामिल होने की अपील की है।