महासमुन्द
लकडिय़ों से भरी पिकअप पलटी, चालक फरार
25-Dec-2022 4:40 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 25 दिसंबर। शनिवार शाम जिले के बसना क्षेत्र स्थित सालहेझरिया-कुदारीबाहरा-ओडिशा सीमा बार्डर मार्ग से बसना की ओर आ रही एक पिकअप आस्था राइस मिल केंवटापाली से आगे बरोली गांव के पास पलट गई। उक्त वाहन में भारी मात्रा में खैर कत्था की बेशकीमती लकडिय़ां भरी हुई थीं।
ग्रामीणों ने देखा कि यह मालवाहक वाहन बरोली गांव के पास खेत में पलटी है और चालक नदारद है। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम वहां पहुंची और वाहन को कब्जे में लिया। वाहन का चालक फरार है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे