महासमुन्द

पिछड़ा वर्ग ने मनाया शक्ति दिवस
24-Dec-2022 10:15 PM
पिछड़ा वर्ग ने मनाया शक्ति दिवस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 24 दिसंबर। पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ जोन घटुला पांडरवाही के तत्वधान में 21 दिसंबर को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शक्ति दिवस मनाया गया। महिलाओं के द्वारा कलश यात्रा निकालकर ग्राम के गली मोहल्ले में भ्रमण करते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचे जहां संघ के पदाधिकारियों के द्वारा उपस्थित अतिथियों का स्वागत सम्मान कर छोटे-छोटे बालिकाओं के द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुनीतराम साहू अध्यक्ष तहसील साहू समाज नगरी एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता  गोवर्धन यादव पिछड़ा कल्याण संघ जोन अध्यक्ष ने किया एवं विशेष अतिथि के रूप में अंगेश हिरवानी जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ जिला धमतरी, उपाध्यक्ष बेदराम साहू, अंजोर सिंह निषाद तहसील अध्यक्ष निषाद समाज, सौभाग्य पटेल संरक्षक पटेल समाज, विनय देवांगन तहसील अध्यक्ष देवांगन समाज, वेददास मानिकपुरी तहसील अध्यक्ष पनिका समाज, गणेश राम यादव परिक्षेत्रीय अध्यक्ष यादव समाज, बृजलाल साहू तहसील अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ तहसील नगरी, चंद्रभान यादव, गणेश राम साहू,  भुनेश्वरी साहू, अंबिका यादव, माधुरी पटेल, गायत्री साहू सहित समस्त आमंत्रित अतिथि गण उपस्थित थे।

इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की आसंदी पर विराजमान पुनीत राम साहू ने कहा हमें अपने अधिकार के लिए समाज में बिना किसी भेदभाव के संगठित होना बहुत जरूरी है। जिला अध्यक्ष अंगेश हिरवानी ने भी सभा को संबोधित करते हुए कहां की पिछड़ा वर्ग के समाज के द्वारा विगत कई वर्षों से अपने अधिकार की लड़ाई लड़ रहा है लेकिन आज तक किसी भी सरकार ने पिछड़ा वर्ग के हित में नहीं सोचा हमारी मांग मुख्य रूप से 27 प्रतिशत आरक्षण है।

ऐसे तो अगर सही तरिके से जनगणना किया जाए तो छत्तीसगढ़ में हमारी जनसंख्या 52 प्रतिशत होंगी हमें तो जनसंख्या के आधार पर आरक्षण 52 प्रतिशत मिलना चाहिए। बड़ी मुश्किल से वर्तमान में भूपेश सरकार ने सभी समाज के हित में सोच कर आरक्षण विधेयक पारित किया है जिस पर राज्यपाल के द्वारा किसी एक वर्ग का नाम लेते हुए हस्ताक्षर नहीं किया जा रहा है। सरकार ने सबका आरक्षण बढ़ा दिया कहकर पिछड़ा वर्ग का अपमान किया है। हिरवानी ने आगे कहा इस तरह की बयानबाजी से साफ जाहिर होता है कि य तो पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण नहीं देना चाहती या तो किसी राजनीतिक पार्टी के इशारे पर बयान बाजी कर रही है।

 अगर आरक्षण विधेयक पर समाज के हित में हस्ताक्षर नहीं हुई तो पिछड़ा वर्ग के द्वारा चक्का जाम या उग्र आंदोलन के लिए बाध्य हो सकता है। कार्यक्रम का संबोधन अंजोर सिंह निषाद, बृजलाल साहू, विनय देवांगन सहित अन्य अतिथियों ने भी किया। इसके पूर्व आयोजनकर्ता संगठन के अध्यक्ष कुबेर साहू, सहित पदाधिकारी लोकेश्वर साहू, सोमन साहू, बल्लू पटेल, चुनेश साहू, हरीश यादव सहित युवा कार्यकर्ताओ ने अतिथियों को पुष्पमाला पहनाकर स्वागत सम्मान किया। इस अवसर पर जोन घटुला पांडरवाही के आसपास रतावा, पोंड़ागांव, बिरन्नासिल्ली, पाईकभाटा, पदमपुर, उमरगांव सहित आसपास गांव के महिला पुरुष बड़ी संख्या में उपस्थित थे।'


अन्य पोस्ट