महासमुन्द

लम्बर स्कूल में रासेयो शिविर, लोहरिनडीपा में कवि सम्मेलन
24-Dec-2022 3:08 PM
लम्बर स्कूल में रासेयो शिविर, लोहरिनडीपा में कवि सम्मेलन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 24 दिसंबर।
महासमुंद जिला अन्तर्गत बसना ब्लॉक के दुर्गा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लम्बर में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर तथा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला लोहरिनडीपा में संस्कार साहित्य मंच का भव्य कवि सम्मेलन संपन्न हुआ। दोनों ही कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में जीपी पटेल प्राचार्य शासकीय दुर्गा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लम्बर, कार्यक्रम प्रभारी आर.के.पटेल अध्यक्ष के रूप में उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन गोकुलानंद चौहान ने किया। इस दौरान रुचि चौहान ने देश भक्ति पर सुंदर काव्य पाठ किया। मानक दास मगन ने सडक़ों के बदहाली पर व्यंग्य व घनाक्षरी प्रस्तुत किया। धनीराम नंद मस्ताना ने छत्तीसगढ़ महतारी की वंदना एवं मोबाइल वाला गाना के साथ लोगों का खूब मनोरंजन किया।

इस अवसर पर प्रेमचंद साव प्रेम ने छत्तीसगढ़ी रचना प्रस्तुत किया। मानकदास मानिकपुरी ने अपने अटपटे अंदाज से लोगों को हंसा हंसा कर लोटपोट कर दिया। डिजेन्द्र कुर्रे कोहिनूर ने चीन को ललकारते हुए वीरता पर कविता प्रस्तुत अपने छंदबद्ध रचना से बच्चों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

परसुराम ने गजल, गणपत देवदास बिंदास ने हास्य व्यंग्य, ललित भार,मणीलाल पटेल नवरत्न ने कार्यक्रम में सराहनीय योगदान दिया। आर के पटेल कार्यक्रम प्रभारी ने आभार व्यक्त करते हुए आगामी समय में और बेहतर कवि सम्मेलन का आयोजन करने का आश्वासन देते हुए कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की।
 


अन्य पोस्ट