महासमुन्द

अनुत्तीर्ण छात्रों के परीक्षा परिणाम के लिए प्राचार्य ने ली पालकों की बैठक
23-Dec-2022 6:49 PM
अनुत्तीर्ण छात्रों के परीक्षा परिणाम के लिए प्राचार्य ने ली पालकों की बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 23 दिसंबर। नगर के स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल नयापारा में समेटिव्ह मुल्यांकन के पश्चात कक्षा 9 वीं एवं 11 वीं के अनुत्तीर्ण छात्रों के पालकों की आवश्यक बैठक प्राचार्य अमी रूफस की अध्यक्षता में आहुत किया गया। उक्त बैठक में विषय अध्यापन करने वाले शिक्षकों द्वारा कमजोर छात्रों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। प्राचार्य ने समीक्षा उपरांत यह निष्कर्ष निकाला कि कमजोर छात्रों के लिए स्कूल में प्रतिदिन उपचारात्मक क्लास के माध्यम से अंतिम काल खंड में परीक्षा परिणाम के बेहतरी के लिए अभ्यास कराएंगे जिससे परीक्षा परिणाम में सुधार हो सके। ऐसे छात्रों को प्रतिदिन होमवर्क दिया जाता है।

प्राचार्य ने पालकों से आव्हान किया कि सभी पालक देखेंगे कि उनका बच्चा स्कूल में दिए गये होमवर्क को कर रहा है कि नहीं। पालक बच्चों के साथ फ्रेंड के रूप में व्यवहार करेंगें तभी उनकी समस्याओं को हल कर सकते हैं। छात्रों को टीव्ही, मोबाईल से दूरी कम करना होगा। पालकों को चाहिए कि समय-समय पर उनके विषय शिक्षकों से बात करें, उन पर नजर रखें कि उनका बच्चा स्कूल आ रहा है कि नहीं।

प्राचार्य ने छात्रों से कहा कि परीक्षा तक मोबाईल से दूर रहे पढ़ाई के समय अपना मोबाईल अपने मम्मी पापा के पास रखे। उन्होंने कहा कि छात्र जब तक टाईम टेबल बनाकर पढ़ाई करेंगें तभी सफल हो सकते हैं तथा वार्षिक परीक्षा के परिणाम के पश्चात निराश होने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। सभी पालकों ने प्राचार्य द्वारा सुझाये गये उपायों से सहमत होते हुए बच्चों पर ध्यान देने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर वरिष्ठ व्याख्याता प्रमोद कुमार कन्नौजे सहित सहित संस्था के समस्त शिक्षक गोसाई राम टांडेकर, शिवा कोटेश्वरम्मा, विकास यादव, डा. शसबीर कौर संधु मितेश शर्मा, आकांक्षा भोई, मधु साहू, नेहा सिंह, आकांक्षा जैन, रौनक अग्रवाल, हर्ष परमार, ऋतुराज देवांगन, सुरेश यादव, आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डा. शसबीर कौर संधु ने एवं आभार प्रदर्शन संस्था के वरिष्ठ व्याख्याता प्रमोद कुमार कन्नौजे ने किया।


अन्य पोस्ट