महासमुन्द

प्रदेश सरकार किसान हितैषी, उनका सम्मान सर्वोपरि-विनोद
23-Dec-2022 4:11 PM
प्रदेश सरकार किसान हितैषी, उनका सम्मान सर्वोपरि-विनोद

बेमचा पंचायत में मंडी गोडाउन का भूमिपूजन-कृषक सम्मेलन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 23 दिसंबर।
ग्राम पंचायत बेमचा में संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने गोडाउन निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। बुधवार को ग्राम पंचायत बेमचा में मंडी गोडाउन का भूमिपूजन व कृषक सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर थे। अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष रश्मि चंद्राकर, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष हीरा बंजारे, कांग्रेस के जिला महामंत्री संजय शर्मा, सरपंच संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र चंद्राकर,संतोष चंद्राकर, निरंजन चंद्राकर, परमानंद साहू, राधेलाल सिन्हा, किशन देवांगन, खोम सिन्हा, मानिक साहू, रोहित चंद्राकर, दिलीप चंद्राकर, ममता चंद्राकर, गंगाराम पटेल मौजूद थे।

भूमिपूजन के बाद कृषक सम्मेलन को संबोधित करते हुए संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने कहा कि प्रदेश की भूपेश बघेल की सरकार की किसानों की सरकार है। प्रदेश सरकार को किसान हितैषी बताते हुए कहा कि किसान अन्न्दाता है उनका सम्मान सर्वोपरि है। किसानों के प्रति भूपेश सरकार संवेदनशील है। मुख्यमंत्री खुद एक किसान हैं वे उनकी पीड़ा को समझते हुए किसानों से किए गए एक.एक वादा को निभाया है।

उन्होंने कहा कि भूपेश सरकार ने शपथ लेते ही पहले फैेसले में किसानों का ऋण माफ किया। किसानों के हित में राज्य सरकार ने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। किसानों को कृषि उपजों का सर्वाधिक मूल्य दिया गया। प्रदेश में तिलहन, दलहन और कोदो.कुटकी की भी खऱीदी समर्थन मूल्य पर की जा रही है। किसानों को सभी न्याय योजनाओं की किश्त समय पर मिल रही है।

राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं से हमारे अन्नदाता खुशहाल है। कार्यकम में प्रमुख रूप से सरपंच हरिश चंद ध्रुव, उप सरपंच देवेंद्र चंद्राकर, पंच लक्ष्मीनारायण कहार, कैलाश चंद्राकर सहित ग्रामीणजन मौजूद थे।
 


अन्य पोस्ट