महासमुन्द
बाईकें भिड़ीं, 2 की मौत, एक गंभीर
22-Dec-2022 7:03 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 22 दिसंबर। बुधवार की शाम बागबाहरा हाईवे रोड सुअरमार के पास दो बाईकों में जबरदस्त टक्कर हो गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई, वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। कोमाखान पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पीएम के बाद परिजनों को सौंप कर मामले को कार्रवाई में लिया है। कोमाखान पुलिस के अनुसार, बाइक के आमने टक्कर से करण महानंद पिता चंदनसिंग महानंद उम्र 35 साल ग्राम बोईरगांव बुडेन ओडिशा और पुरूषोत्तम साहू पिता घनाराम साहू उम्र 30 साल ग्राम चिंगरौद महासमुंद निवासी की मौत हो गई। वहीं विकास महानंद पिता अर्जुन गंभीर रूप से घायल हो गया है।
पुलिस सूचना पर घटना स्थल पर पहुंची थी और शवों के पंचनामे के बाद आज पोस्टमार्टम होते ही शवों को परिजनों को सौंप दिया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे