महासमुन्द
फित्ती लगी: प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नत हुआ चुन्नी लाल
21-Dec-2022 6:22 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 21 दिसंबर। महासमुंद में पदस्थ आरक्षक चुन्नीलाल चन्द्राकर के बाजू में फित्ती लगाकर पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सह छवई ने प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्न्त किया। पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने कल अपने कार्यालय में विभागीय पदोन्नति अंतर्गत योग्यता व एसओपी अनुसार परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद अंंतिम समीक्षा शाखा पुलिस अधीक्षक कार्यालय महासमुंद में पदस्थ आरक्षक चुन्नीलाल चन्द्राकर के बाजू में फित्ती लगाकर आरक्षक से प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नत किया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरेपुंजे ने पदोन्नत पुलिस कर्मचारी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे