महासमुन्द

अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह पकड़ाया, 18 गाडिय़ां जब्त
20-Dec-2022 3:04 PM
अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह  पकड़ाया, 18 गाडिय़ां जब्त

 रायपुर-महासमुंद से अलग-अलग जगहों पर जाकर वाहन चोरी कर ब्रिकी की फि राक में थे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,  20 दिसंबर।
अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह के 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 18 गाडिय़ां जब्त की गई है। आरोपी रायपुर व महासमुंद से अलग-अलग स्थानों में जाकर वाहन चोरी कर ब्रिकी की फि राक में थे।
पुलिस के अनुसार 19 दिसंबर को मुखबीर की सूचना के बाद भूपेन्द्र बघेल उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम बकमा महासमुंद को चोरी के मोटर सायकल के साथ गिरफ्तार किया गया। इस मोटर साइकिल को वह बेचने के फिराक में था। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि यह मोटरसाइकिल चोरी की है। यह बिना नंबर वाली वाहन उसके घर में ही था। बारीकी से पूछताछ करने पर उक्त मोटर सायकल को चोरी का होना स्वीकार किया। उसने यह भी बताया कि 2 माह पूर्व सब्जी मार्केट महासमुंद से एक पुरानी इस्तमाली स्प्लेण्डर मोटर साइकिल, 1 साल पहले रायपुर जिले के विभिन्न स्थानों से 1 नग एक्टीवा, 1 नग स्प्लेण्डर प्रो, 1 नग अपाचे,1 नग साईन एसपी कुल 4 नग मोटर सायकल चोरी किया है। 

आरोपी ने आगे बताया कि जिला महासमुंद के अपने साथी युगल किशोर निर्मलकर उम्र 22 ग्राम बेमचा के साथ मिलकर विभिन्न स्थानों से 5 नग स्प्लेण्डर, 3 नग एक्टीवा, 2 नग डीलक्स, 1 बजाज बाक्सर, 1 नग डिस्कवर कुल 12 नग मोटर सायकल उपरोक्त कुल 18 नग मोटर सायकल चोरी किया है। अपने साथी युगल किशोर निर्मलकरके पास 2 नग चोरी मोटर सायकल को बिक्री करने हेतु रखा है। वहीं रवि शंकर हरपाल उम्र 23 वर्ष साकिन वार्ड नं.15 रावणभांठा बागबाहरा महासमुंद को 2 नग, भनु हरपाल उम्र 22 वर्ष साकिन वार्ड नं. 15 बागबाहरा 3 नग, राकेश यादव उम्र 19 वर्ष साकिन वार्ड नं 24 कुम्हार पारा महासमुंद थाना सिटी कोतवाली महासमुंद को 2 नग, रफ ीक ऑटो एण्ड सानु ऑटो डिल्स सेन्टर महासमुंद के मिस्त्री सानु खान उम्र 30 वर्ष साकिन पुराना मटन मार्केट महासमुंद को 5 नग चोरी के मोटर सायकल बेचा है।  आरोपी भूपेंद्र बघेल के घर में चोरी के 4 नग मोटर सायकल रखे मिले।  

आरोपी भूपेन्द्र बघेल की निशानदेही पर उपरोक्त आरोपियों के संयुक्त कब्जे से विभिन्न कंपनियों के 18 नग चोरी के मोटर सायकल जुमला कीमती लगभग 6 लाख, 70 हजार रुपए जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा 41-1़4,379, 411 भादवि के तहत कार्यवाही की गई। 

सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर शेख आरिफ  हुसैन, पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह छवई के मार्गदर्शन में अति. पुलिस अधीक्षक आकाश राव, अनु.अधिकारी महासमुंद मंजूलता बाज के निर्देशन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक कुमारी चन्द्राकर सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक नसीम उद्दीन, दामन नागवंशी, प्रकाश नंद, ललित चन्द्रा, प्रवीण शुक्ला, मिनेश ध्रुव, रवि यादव, शुभम पाण्डेय, कामता आवडे, छत्रपाल, अभिषेक राजपूत, चम्पलेश ठाकुर, सौरभ तोमर, संतोष सावरा, सुखनंदन निषाद, विकास चन्द्राकर, डेविड चन्द्राकर तथा थाना कोतवाली की टीम के द्वारा की गई।


अन्य पोस्ट