महासमुन्द

नपाध्यक्ष ने पिटियाझर में मनाया गोठान गौरव दिवस
19-Dec-2022 4:05 PM
नपाध्यक्ष ने पिटियाझर में मनाया गोठान गौरव दिवस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,19 दिसंबर।
नया सम्मान ,स्वाभिमान 4 साल पर पिटियाझर स्थित गोठान में गौरव दिवस मनाया गया। इस मौके पर दीनदयाल अंत्योदय योजना, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत दिव्य लोक समूह को बैंक से स्वीकृत ऋण 3 लाख 20 हजार रुपए का चेक, पथ विक्रेता को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का प्रमाण पत्र एवं दिपांशी स्व सहायता समूह को पंजीयन प्रमाण पत्र नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने प्रदान किया।
छत्तीसगढ़ सरकार के चार साल पूरे होने पर पिटियाझर गोठान में गौरव दिवस मनाया गया। इस दौरान नपाध्यक्ष श्रीमती महिलांग ने गौ माताओं को चारा खिलाया। इस मौके पर नपाध्यक्ष श्रीमती महिलांग ने कहा छत्तीसगढ़ के लिए वास्तव में गौरव का दिवस है। उन्होंने कहा भूपेश बघेल की सरकार छत्तीसगढिय़ों का जीवन गौरव से भर दिया है। इस लिए पूरे देश में छत्तीसगढ़ की अलग ही पहचान है और यह पहचान हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिलाई है।
नपाध्यक्ष ने कहा पहले अपनी मात्र भाषा छत्तीसगढ़ी बोलने में झिझक महसूस किया करते थे। आज छत्तीसगढ़ी में बोलने का गौरव हासिल महसूस करते हैं। उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ सरकार ने बहुत से लोकहितकरी योजनाएं लागू किया है। जिसका लाभ प्रत्येक वर्गों को मिलता है। उन्होंने कहा इसी प्रकार विधायक विनोद सेवन लाल चंद्राकर ने भी क्षेत्र के विकास में अपना अतुलनीय योगदान दिया है। जिसे भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर पार्षद डमरूधर मांझी, लता कैलाश चंद्राकर, अनुप कुमार सोनी, दिलीप कश्यप, दिलीप चंद्राकर,  ममता बग्गा, राखी ठाकुर,  प्रेमशीला बघेल, रमा महानंद, नौशाद बक्श, सीताराम तेलक, जय किशन सोनी, यशवंत ठाकुर, ललित साहू, पिंटू मानिकपुरी, दुर्गेश कुंजेकर सहित मिशन क्लीन सिटी की महिलाएं उपस्थित थीं। 


अन्य पोस्ट