महासमुन्द
महासमुंद,19 दिसंबर। पूर्व विधायक डा.विमल चोपडा़ ने विधायक विनोद चंद्राकर पर तुमगांव रेल्वे क्रासिंग के बंद होने पर केन्द्र सरकार को झूठ बोलकर बदनाम करने का आरोप लगाया है। प्रारंभ से ही विनोद चन्द्राकर का रवैया ओवर ब्रिज को लेकर उपेक्षात्मक रहा है। तुमगांव रेल्वे क्रासिंग को बंद करने की सहमति कलेक्टर द्वारा लिखित में एवं अतिरिक्त कलेक्टर द्वारा मौखिक रूप से रेल अधिकारियों को दी गयी जिसकी पूर्ण जानकारी एवं सहमति विनोद चन्द्राकर द्वारा दी गयी। डा. चोपड़ा का आरोप है कि विधायक द्वारा अपने निवास के सामने से हो रही आवाजाही बंद करने के लिए तत्काल फ ाटक बंद करवाने का आदेश कलेक्टर को दिया। जिसका पालन परते हुए कलेक्टर ने रेल विभाग को उद्घाटन होते ही गेट बंद करने का आदेश दिया गया। चर्चा करने एवं कलेक्टर को तत्काल संबलपुर डीआरएम से बात करने कहने की बजाय दूसरे दिन अपनी निवास में बुलाना दर्शाता है कि वो अपने को सेवक नहीं राजा मानते हैं। डा. चोपडा़ ने विधायक पर आरोप लगाया है कि ओवर ब्रिज निर्माण में लगातार अडंग़ा डालने के बाद मजबूरी में जन दबाव के कारण उन्हें मुख्यमंत्री आगमन पर इसका उद्घाटन कराना पड़ा। ओवर ब्रिज निर्माण के दौरान अपने निवास एवं व्यवसाय का बलिदान देने वाले लोगों को न तो पर्याप्त मुआवजा दिला सके ।
न उनके व्यवसाय की व्यवस्था कर पाए बल्कि अपने गुर्गों को ओवर ब्रिज की संपत्ति पर अवैध अतिक्रमण की छूट देकर शहर के यातायात एवं सुंदरता बिगाडऩे में पूरा-पूरा योगदान दिया।