महासमुन्द
खरोरा गौठान में मना गौरव दिवस
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 18 दिसंबर। नई सरकार गठन के बाद छत्तीसगढ़ लगातार चौथे साल सबसे खुशहाल दिख रहा है। 17 दिसम्बर को इस सरकार के 4 साल पूरे हुए हंै। कोविड.19 महामारी और इसके विनाशकारी प्रभाव हमें याद दिलाती है कि हमें केवल धन के बजाय भलाई के लिए लक्ष्य रखना चाहिए। यदि हम सतत विकास की चुनौतियों का सामना करने के लिए बेहतर काम नहीं करते हैं तो यह अल्पकालिक है।
लेकिन छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरोना काल में भी गऱीबों की चिंता की और उनकी जेब में योजनाओं के ज़रिए रुपए डालने का काम किया। आज के दिन को छत्तीसगढ़ की सभी गौठानों में छत्तीसगढ़ गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। खुशहाल चार साल जिले की जनता की नजऱों में दिखाई दिया है। ये हम नहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाक़ात के दौरान देखने.सुनने मिल रहा है। मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम के ज़रिए ख़ासकर ग्रामीणजन से रू.ब. रू होकर योजनाओं का ज़मीनी स्तर पर आंकलन कर रहे हंै। अब तक 50 से भी ज़्यादा भेंट.मुलाक़ात कर चुके हैं। हाल ही में 12 से 16 दिसम्बर तक महासमुंद जिले की चारों विधानसभा सरायपाली, बसना, खल्लारी और महासमुंद में भेंट-मुलाकात की है।
श्री चंद्राकर ने कहा कि सरकार की कई योजनाएं देश में पहली बार हुई। जिसमें गोधन न्याय योजना को देश के साथ विदेश में काफ़ी पसंद किया।
इस योजना को देश के दूसरे राज्यों में लागू करने की योजना बनाई जा रही है।
ख़ुद देश के प्रधानमंत्री ने इस गोधन न्याय योजना की काफ़ी तारीफ़ भी की।
गोधन न्याय योजना को राज्य ने हरेली तिहार 20 जुलाई 2020 से शुरू किया। छत्तीसगढ़ के पशुपालकों से दो रुपए किलो की दर से गोबर खऱीदा जाता है और बिहान समूह की महिलाएं जो वर्मी कंपोस्ट तैयार करती हैं उसे 10 रुपए प्रति किलो की दर से किसानों और ज़रूरतमंद को बेचा जाता है। इससे ग्रामीण महिलाओं की आमदनी में इजाफ़ा हो रहा है। उनकी आर्थिक स्थित भी सुधर रही है। वहीं पशुपालक भी गोबर बेचकर मुनाफ ा कमा रहे हैं।
सरकार के चार साल पूरा होने पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में संसदीय सचिव व विधायक विनोद चंद्राकर मुख्य अतिथि थे। यह कार्यक्रम महासमुंद के खरोरा गौठान में आयोजित हुआ। विशिष्ट अतिथि के तौर पर गोठान समिति अध्यक्ष देवदत्त चंद्राकर तथा अध्यक्ष जिला स्काउट गाइड दाऊ लाल चन्द्राकर तथा जनप्रतिनिधि अधिकारी-कर्मचारी गौठान समिति के सदस्य शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एस आलोक ने अतिथियों का स्वागत किया। शासन की योजनाओं की जानकारी दी।
इस अवसर पर विनोद चंद्राकर ने सरकार की विभिन्न योजनाओं की उपलब्धि गिनाई। राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना . मुख्यमंत्री किसान न्याय योजना, मुख्यमंत्री दुलार योजना, वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना, स्वास्थ्य योजनाएं, वनोपज, बिजली बिल हाफ योजना, श्रम सम्मान.श्रमिकों को सुविधाओं के नए आयाम, वनोपज से वन आश्रितों के जीवन में बहार, युवाओं को नए रोजगार के अवसर, छत्तीसगढ़ी तीज त्योहारों पर नए सार्वजनिक अवकाश, नारी सशक्तिकरण के नए कदम, रोका-छेका अभियान, गोधन न्याय योजना, जल जीवन मिशन, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, जन स्वास्थ्य के बढ़े कदम, सुराजी गांव योजना, छत्तीसगढ़ महतारी दुलार योजना, धन्वंतरी मेडिकल स्टोर के तहत सस्ती दवाइयों की उपलब्धता आदि की जानकारी लोगों दी गई।