महासमुन्द

पिछले साल की तुलना में सडक़ दुर्घटना में मौतें बढ़ी हादसे और घायलों की संख्या में कमी आई है
18-Dec-2022 4:17 PM
पिछले साल की तुलना में सडक़ दुर्घटना में मौतें बढ़ी हादसे और घायलों की संख्या में कमी आई है

महासमुंद के नवनिर्मित ओवरब्रिज पर हादसा, 3 घायल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 18 दिसंबर।
कल शाम 6 बजे महासमुंद के नवनिर्मित ओवरब्रिज में सडक़ हादसा हुआ, जिसमें तीन लोगों को चोटें आई हैं। इस साल 2022 के साढ़े 11 महीनों के भीतर जिले में हुए 439 सडक़ हादसे हुए हैं, जिसमें 258 लोगों ने जान गंवाई है। इन हादसों में 349 लोग घायल भी हुए हैं। हालांकि ये आंकड़े वर्ष 2021 की तुलना में कम है, लेकिन मरने वालों की संख्या अधिक है।

जिले के थानों में दर्ज दुर्घटना के आंकडा़ें के अनुसार इस वर्ष सर्वाधिक 53 हादसे मई में हुए हैं, जिसमें 25 मौतें हुई और 35 घायल हुए हैं। जबकि जून में 45 हादसे में 36 लोगों ने जान गंवाई और 18 घायल हुए हैं। अभी दिबंर के माह के 15 दिनों में 17 हादसे। जिसमें से 10 की मौत हुई और 14 घायल हुए हैं। पिछले महीने नवंबर माह तक 426 हादसे में 236 की मौत और 349 घायल हुए थे।

मालूम हो कि महासमुंद पुलिस सड़ हादसे में कमी लानेके लिए तरह-तरह के जागरुकता अभियान चला रही है। पुलिस यातायात नियम तोडऩे वालों पर कार्रवाई भी कर रही है। लेकिन हादसे है कि कम होने का नाम भी नहीं ले रही है। सडक़ हादसों की वजह को लेकर पुलिस का कहना है कि इसका प्रमुख कारण ओव्हर स्पीड, घुमावदार सडक़ें, बाइक चालकों का हेलमेट नहीं पहनने के साथ ही शराब के नशे में वाहन चलाना है। पुलिस की मानें तो ओव्हरस्पीड और नशे में स्पीड पर ध्यान नहीं देने से हादसे ज्यादा होते हंै। सर्वाधिक सडक़ हादसों का शिकार बाइक चालकों के साथ होते हैं जिन्हें अपनी जान गंवानी पड़ती है।

चालू वर्ष 2022 जनवरी में 30 हादसों में 14 की मौत 23 घायल, फरवरी में 48 में 23 मौतें 56 घायल, मार्च में 34 हादसे 24 मौतें 20 घायल, अप्रैल में 31 हादसे 27 मौतें 23 घायल, मई में 53 हादसे, 25 मौतें 35 घायल, जून में 45 हादसे 36 मौतें 18 घायल, जुलाई में 41  हादसों में 24 मौतें 39 घायल, अगस्त में 37 हादसें 18 मौतें 38 घायल, सितंबर में 27 हादसों में 15 मौतें और 15 घायल, अक्टूबर में 39 हादसों में 21 मौतें और 43 घायल, नवंबर में 37 हादसों में 21 मौतें और 25 घायल के बाद अभी चालू माह में 15 दिसंबर तक 17 हादसों में 10 की मौत और 14 घायल हुए हैं।

महासमुंद से तुमगांव मार्ग में जगह-जगह घुमावदार मोड़ है। इसी तरह महासमुंंंद से बागबाहरा और बागबाहरा से ओडि़शा सीमा तक एनएच 353 में भी जगह-जगह पर घुमावदार मोड़ हैं, जहां ज्यादा हादसे होते हैं और इन्हीं मार्गों में लोगों की सर्वाधिक आवाजाही होती है।


अन्य पोस्ट