महासमुन्द

संसदीय सचिव के हाथों छात्राओं को मिली साइकिल
17-Dec-2022 6:56 PM
संसदीय सचिव के हाथों छात्राओं को मिली साइकिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बागबाहरा, 17 दिसंबर। खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के प्रसिद्ध माता तीर्थ घूंचापाली स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल में सरस्वती साइकिल योजना के तहत संसदीय सचिव व विधायक द्वारिकाधीश यादव के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडी अध्यक्ष तेजन चंद्राकर ने की। वहीं विशेष अतिथि की आसंदी पर शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ठाकुर विराजमान रहे।

संसदीय सचिव श्री यादव एवं उपस्थित अतिथियों के कर कमलों से हाईस्कूल में अध्ययनरत छात्राओं को निशुल्क साइकिल वितरित किया गया। साइकिल पाकर स्कूली बालिकाएं फूली नहीं समा रही थी और बार-बार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी एवं संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव के प्रति आभार व्यक्त कर रही थी।

इस दौरान स्कूली छात्राओं ने बताया कि आवागमन के लिए साधन ना होने के चलते हमें बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता था लेकिन आज छत्तीसगढ़ की सरकार की योजनाओं के चलते हमें निशुल्क साइकिल प्राप्त हुआ है जिसके लिए हम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,  विधायक व संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित करते हैं।

 श्री यादव ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास के लिए चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की सारगर्भित जानकारी दी। साथ ही किसानों से और ग्रामीणों से चर्चा के दौरान उनकी समस्याएं सुनी तथा तत्काल समाधान के लिए आश्वस्त किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से  करतार नायक, एल्डरमैन राहुल सलूजा तूफान दीवान हरिराम यादव सुरेंद्र यादव के साथ-साथ बड़ी संख्या में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, ग्रामीण तथा हाई स्कूल के शिक्षक गण  व स्टाफ तथा छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट