महासमुन्द

जिला कांट्रेक्टर्स एसोसियेशन ने सीएम को ज्ञापन सौंपा
17-Dec-2022 3:10 PM
 जिला कांट्रेक्टर्स एसोसियेशन ने सीएम को ज्ञापन सौंपा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,17 दिसंबर। जिला कांट्रेक्टर्स एसोसियेशन महासमुंद ने दस सूत्रीय मांगों को लेकर महासमुंद सर्किट हाउस में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जिलाध्यक्ष धर्मेंन्द सिंह ठाकुर के नेतृत्व में झापन सौंपा।  जिसमें मुख्यमंत्री द्वारा त्वरित ही महासमुंद में ठेकेदारों के लिए भवन हेतु 10 प्रतिशत की दर पर सरकारी जमीन एलाट करने कलेक्टर को निर्देशित किया। तथा बाकीसभी मांगों पर विस्तार पूर्वक चर्चा कर शीघ्र ही सभी मांगें पूर्ण करने  का आश्वासन दिया।  त्वरित ही एक मांग पूर्ण होने एवं बाकी मांगों के शीध्र पूर्ण होने के आश्वासन से अभिभूत ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ताम्रध्वज साहू, स्थानीय विधायक विनोद चन्द्राकर का आभार व्यक्त किया है। उक्त मुलाकात के दौरान जिलाध्यक्ष धर्मेंन्द सिंह ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष रामस्नेही जायसवाल, सचिव राजेश जैन, कोषाध्यक्ष वली मोहम्मद राजवानी, सहसचिव ईश्वर सिन्हा, जिला कार्यकारिणी पदाधिकारी गौरव चन्दाकर, प्रकाश जैन, विवेक दवे, बंटी पींचा, रितेश चन्दाकर, निखिल चंद्राकर, तोषण कन्नोजे, जय कोशरिया आदि।  ठेकेदार उपस्थित थे। 

 


अन्य पोस्ट