महासमुन्द
महासमुंद में 136 करोड़ 19 लाख 65 हजार का लोकार्पण एवं भूमिपूजन
16-Dec-2022 2:56 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,16 दिसंबर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कल गुरुवार देर शाम महासमुंद क्षेत्र में 136 करोड़ 19 लाख 65 हजार रुपए के विकासकार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इसमें 30 करोड़ 7 लाख 37 हजार रुपए के 26 विकास कार्यों का भूमिपूजन, शिलान्यास और 106 करोड़ 12 लाख 28 हजार रुपए के 22 विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल है। इस अवसर पर गृह व जिले के प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू, संसदीय सचिव विधायक विनोद चंद्राकर साथ थे। यह कार्यक्रम रेस्ट हाउस महासमुंद में था। भूमिपूजन में नवीन सडक़ निर्माण, पुल-पुलिया और नवीन कार्य शामिल है। लोकार्पण कार्यों में स्विंगपुल, प्रवेश द्वार सिरपुर, मिनी स्टेडियम फ़ारेस्ट ग्राउंड, मांगलिक भवन, चौपटी एवं बाज़ार निर्माण आदि शामिल है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे