महासमुन्द

महासमुंद मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने सीएम का छत्तीसगढ़ी में आभार माना
16-Dec-2022 2:52 PM
महासमुंद मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने सीएम का छत्तीसगढ़ी में आभार माना

कहा- महासमुंद के मेडिकल कालेज के पहिली बेच मं पढ़े के मौका मिलिस, आप मन के बहुत-बहुत धन्यवाद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,16 दिसंबर।
कल शाम महासमुंद मेडिकल कालेज में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही छात्रा पल्लवी जैन ने छत्तीसगढ़ी में मुख्यमंत्री को धन्यवाद कहा। उन्होंने कहा कि महासमुंद के मेडिकल कालेज के पहिली बेच मं हमन ल पढ़े के मौका मिलिस, आप मन के बहुत-बहुत धन्यवाद। महासमुंद मेडिकल कॉलेज के पहिली बैच के विद्यार्थी होना मोर बर गौरव के बात आय। पल्लवी जैन को छत्तीसगढ़ी में बोलते सुन मुख्यमंत्री बहुत खुश हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब कोई जीवन और मृत्यु के बीच होता है तब डाक्टर उनके बीच होता है। बड़ी जिम्मेदारी के साथ आप कोर्स पूरा कीजिये।

मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया। विद्यार्थी आर्यन वर्मा रायपुर ने कहा कि आप हमसे मिलने आए हैं। हम आपको बहुत धन्यवाद देते हैं। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिला में नवीन शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय खोलने से हम सबके डॉक्टर बनने का सपना  आसान हो गया। इसी तरह रायगढ़ की अपराजिता गुप्ता ने कहा की जिस तरह आपने सुविधाएं और पढ़ाई का वातावरण आपने महासमुंद जिले में दिए हैं, उससे हमारे डॉक्टर बनने का सपना पूरा हो रहा है। मुख्यमंत्री ने छात्र छात्राओं से कहा कि मैं देख रहा हूं कि आप लोगों की बदौलत छत्तीसगढ़ स्वस्थ राज्य बनेगा। छात्रों ने मुख्यमंत्री को पेंसिल से बने स्कैच भेंट किया।


अन्य पोस्ट