महासमुन्द
मुख्यमंत्री के हाथों महासमुंद ओवरब्रिज लोकार्पित
16-Dec-2022 2:49 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,16 दिसंबर। कल शाम सीएम भूपेश बघेल ने महासमुंद-तुमगांव रोड पर रेलवे ओवर ब्रिज का फ ीता काटकर लोकार्पण किया। इस रेलवे सेतु के बन जाने से शहरवासियों को लगातार लगने वाले ट्रैफि क जाम व आने-जाने में होने वाली दिक्कतों से छुटकारा मिल जाएगा। जिले की जनता खासकर तुमगांव और महासमुंद की ओर से रोज आने-जाने वालों को सरल, सुगम मार्ग मिलेगा। वर्तमान में रेलवे फाटक बंद होने के समय जाम की स्थिति बन जाती थी। यह ओवरब्रिज रेलवे क्रॉसिंग से महासमुंद की ओर 294 मीटर एवं तुमगांव की ओर 248 मीटर एवं रेलवे क्रॉसिंग की लंबाई 74 मीटर है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे