महासमुन्द

अस्पताल को रेफर सेंटर न बनाएं-भूपेश
15-Dec-2022 6:09 PM
अस्पताल को रेफर सेंटर न बनाएं-भूपेश

सीएम ने की अफसरों के कामकाज की समीक्षा

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

महासमुंद, 15 दिसंबर। गुरुवार सुबह बागबाहरा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ अधिकारियों की बैठक शुरू हुई। अधिकारियों ने उन्होंने नरवा, गौठान, रीपा आदि सभी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणजनों को देने कहा। भूमिहीन मजदूर न्याय योजना पर चर्चा की। अधिकारियों के कामकाज की समीक्षा की। हितग्राहियों को वनाधिकार पट्टा के लिए वन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया और कहा कि सही दावेदार पट्टा को मिले। जो परिवार छूट गए हैं, उनका सर्वे करें। राज्य सरकार की नीतियों का व्यापक प्रचार प्रसार करें। नरवा कार्यक्रम को गति दें।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की नीतियों की जानकारी आमजन को हों। मुख्यमंत्री ने नरवा प्रोजेक्ट की जिले की जानकारी ली।  सीईओ जिला पंचायत ने जानकारी दी कि जिले में 54 प्रोजेक्ट हंै। मुख्यमंत्री ने कहा कि दलहन-तिलहन फसलों को बढ़ावा दें। ऑनलाइन रिपोर्ट में डेली खरीदी की जानकारी सीईओ ने दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पैरा न जल, ऐसा करने से लोगों को रोकें, समझाएं। मुख्यमंत्री ने पैरा दान अभियान चलाने और पैरादान के लिए प्रोत्साहित करने कहा।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि रासायनिक और वर्मी खाद का अंतर किसानों को समझाएं। अवैध शराब की शिकायत है।

एग्रीकल्चर में नकली दवा की शिकायत है। नशीली दवाइयों की शिकायत है। जांच करें। हॅास्पिटल को रेफर सेंटर न बनाएं। लोगों को स्वास्थ्य .और किडनी की भी शिकायत है। उन्होंने अस्पताल में दवाई की उपलब्धता की जानकारी ली। कहा कि चुरकी में पानी में फ्लोराइड की शिकायत है, इलाज-पानी की ठीक ठाक व्यवस्था करें। डीईओ को स्कूलों में पर्याप्त टीचर की व्यवस्था के निर्देश दिए।


अन्य पोस्ट