महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 15 दिसम्बर। बुधवार को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस पर महासमुंद नगर के स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल नयापारा में ऊर्जा क्लब के माध्यम से विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था के प्राचार्य अमी रूफस ने संस्था के सभी छात्रों तथा शिक्षकों को उर्जा संरक्षण के लिए शपथ दिलाई एवं बीईई के डायरेक्टर अभय बांकरे का उर्जा संरक्षण पर संदेश सुनाया। इस क्लब में संस्था के स्वप्रेरित 75 छात्रों का चयन किया गया है। ये छात्र उर्जा संरक्षक एवं इनके प्रभारी शिक्षक ऊर्जा गुरू के रूप में कार्य करेंगें।
इस अवसर पर संस्था के वरिष्ठ व्याख्याता प्रमोद कुमार कन्नौजे, मिडिल विभाग के प्रधान पाठक अनिता दवे, प्राथमिक विभाग के प्रधान पाठक रूपा पांडेय सहित संस्था के गोसाई राम टांडेकर, प्रियंका पीटर, शिवा कोटेश्वरम्मा, विकास यादव, आकांक्षा भोई, डी.बसंत साव, नेहा दुबे, कल्याणी सोनकर, कीर्ति थवाईत, हीरालाल जोशी, रंजीतसिंह रूपराह, दिव्येश वाणी, योगिता ठाकुर, मधु साहू, हेमलाल चक्रधारी, मनीषा कन्नौजे, रौनक अग्रवाल, हर्ष परमार, नेहा सिंह, सुरेश यादव, राधिका शर्मा, रवि ठाकुर, शनि ठाकुर, बिंदेश्वरी जोशी, तेजेश्वरी साहू, झम्मन, मोहन, प्रकाश आदि उपस्थित थे।