महासमुन्द

गंजपारा में सफाई अभियान का नपाध्यक्ष ने लिया जायजा
13-Dec-2022 4:31 PM
गंजपारा में सफाई अभियान का नपाध्यक्ष ने लिया जायजा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 13 दिसम्बर।
नगर पालिका द्वारा शहर के वार्डों में निरंतर सफाई अभियान द्रुतगति से चलाया जा रहा है।
कल गंजपारा के मुख्य नालियों की सफाई कराई गई। जिसका जायजा लेने सुबह सुबह नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग पहुंची। नालियों से निकाली गई प्लास्टिक, झिल्ली आदि कचरा देख नपाध्यक्ष श्रीमती महिलांग ने नाराजगी जताते हुए आसपास के व्यापारियों को डस्टबिन का उपयोग करने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने कहा कि दुकानों में आने वाले ग्राहकों को भी डस्टबिन उपयोग के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि बहुत से व्यापारी डस्टबिन रखने के बावजूद रात दुकानें बंद होने के बाद कचरे को बाहर डाल देते हैं। प्लास्टिक झिल्ली आदि से नालियां जाम रहती हैं।
 इसके कारण निस्तारी का गंदा पानी बाहर निकल नहीं पाता है। इस दौरान नपाध्यक्ष श्रीमती महिलांग ने सभी से अपील की है कि शहर में स्वच्छता बनाए रखने में नगर पालिका का सहयोग करें। इस दौरान नपाध्यक्ष ने स्वच्छता प्रभारी को दवा का नियमित छिडक़ाव करने के निर्देश दिए।


अन्य पोस्ट