महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 13 दिसम्बर। शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय के कला संकाय बीए प्रथम द्वितीय तृतीय वर्ष एवं एमए के विद्यार्थियों के लिए विश्वविद्यालयीन वार्षिक परीक्षा एवं उत्तर लेखन मार्गदर्शन हेतु वर्कशॉप का आयोजन कल 12 दिसंबर सोमवार को विवेकानंद सभागार में किया गया। यह आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अनुसुइया अग्रवाल एवं कला संकाय प्रमुख डॉ. रीता पांडे के निर्देशन में हुआ।
प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में बच्चों को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से उत्तर लेखन में सुधार होती है जिससे परीक्षा परिणाम बेहतर आते हैं साथ ही बच्चों का परीक्षा को लेकर के भय समाप्त होता है। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. ई.पी चेलक विभागाध्यक्ष वनस्पति शास्त्र ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन द्वारा उत्तर लेखन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां छात्र छात्राओं को प्रदान किया एवं उत्तर पुस्तिका के ओएमआर सीट को सही से भरना एवं दिये गए प्रश्नों के उत्तर को इकाईवार लिखने के तरीके बताए।
उन्होंने कहा कि विषय से हटकर अनावश्यक तथ्यों को उत्तर में शामिल न करें। पढ़ाई पर पूरा ध्यान लगावें। सोशल मीडिया का सही उपयोग करें। डा. नीलम अग्रवाल, विभागाध्यक्ष अर्थशास्त्र ने समय प्रबंधन के महत्व का बतलाया। इस कार्यक्रम में कला संकाय प्रमुख डॉ रीता पांडे, डॉ मालती तिवारी, सी खलको, डॉ नीलम अग्रवाल, डॉ रमाकांत अग्रवाल, डॉ दुर्गावती भारती, सीमा रानी प्रधान, दिलीप बढ़ाई, आशुतोष पुरी गोस्वामी, केसर चंद बनपाल, डॉ जीवन लाल चंद्राकर, गायत्री चंद्राकर, मृणाली चंद्राकर, विजय मिर्चें, नरेश मिरी, रोशनी ध्रुव, ममता सिरमौर, शिवानी तावेरकर, लक्षवंतीन जांगड़े एवं समस्त विद्यार्थी उपस्थित थे। कार्यक्रम पश्चात डॉ.दुर्गावती भारतीय के निर्देशन में छात्राओं से फीडबैक लिया गया।