महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 13 दिसम्बर। कल सोमवार को एक प्रेसवार्ता लेकर पूर्व विधायक डा. विमल चोपड़ा और सहारा एजेंटों ने कहा है कि सहारा प्रबंधकों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जिले के एजेंट पटवारी आफिस के सामने धरना देंगे। इनका कहना है कि समस्त चिटफंड कंपनियों के खिलाफ अलग-अलग एफ आई आर अलग-अलग जमाकर्ताओं के माध्यम से संबंधित थानों में दर्ज किया जाना चाहिए। जिस प्रकार राजनंदगांव से चारों कंपनियों के खिलाफ अलग-अलग मामला दर्ज हुआ और जमाकर्ताओं को उसके आधार पर सहारा के डायरेक्टरों एवं निर्देशकों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने पर वहां के जमाकर्ताओं को 15 करोड़ की राशि का त्वरित भुगतान किया गया। इसी प्रकार महासमंद में भी एफ आई आर किया जाए।
इनका कहना था कि समय-समय पर महासमुंद सहारा संघर्ष भुगतान समिति के द्वारा शासन प्रशासन को एवं राज्य के मंत्री को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया लेकिन इसका कोई असर उन पर नहीं पड़ा। छत्तीसगढ़ राज्य शासन के चुनावी घोषणा पत्र में चिटफंड कंपनी की राशि का भूपेश सरकार का वादा था। यह वादा 4 वर्ष पूरा होने पर भी पूरा नहीं किया गया। सहारा कंपनी पर कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। राज्य सरकार सहारा का एजेंट बन कर न रह गई है। राज्य की पुलिस न तो सहारा के डायरेक्टरों को गिरफ्तार कर रही है और न ही इस पर कोई ठोस कदम उठा रही है। इन्होंने चेतावनी दी है कि राजनांदगांव में जो गिरफ्तारी पुलिस प्रशासन के तहत हुई है।
वह वहां के जमा कर्ताओं के आंदोलन से हुई
यदि शासन-प्रशासन हमारी मांगों पर ध्यान नहीं देगी तो हम भी आने वाले दिनोंं में आमरण अनशन कर घाोड़ारी सडक़ नंबर 53 में चक्का जाम जैसे उग्र आंदोलन भी करेंगे।