महासमुन्द

विज्ञान-गणित पर बच्चों ने बनाए कई मॉडल
13-Dec-2022 2:32 PM
विज्ञान-गणित पर बच्चों ने बनाए कई मॉडल

महासमुंद, 13 दिसम्बर। स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल नयापारा महासमुंद में विज्ञान और गणित प्रदर्शनी आयोजित किया गया। इस प्रदर्शनी में कक्षा 1 ली से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विज्ञान/गणितविषयों को किस तरह से आसान तरीके से सीखा जाए उस पर आधारित मॉडल बनाया गया। प्रत्येक कक्षा से 15 मॉडल प्रस्तुत किये गये। 

कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि सहायक संचालक एम.जी.एस. सतीश नायर ने फ ीता काटकर किया। अध्यक्षता संस्था के प्राचार्य अमी रूफस ने की। इस अवसर पर उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए प्रदर्शनी आयोजन पर शुभकामनाएं देते हुए मॉडल का अवलोकन किया एवं उनसे संबंधित सवाल पूछे। पूछे गए सवालों में प्रमेय और सिद्वांत में अंतर, एल.पी.जी.और सी.एन.जी. का उपयोग कहां होता है आदि प्रश्न शामिल हैं। 

विज्ञान और गणित प्रदर्शनी में छात्रों ने अपने पाठ्यक्रम के अनुरूप मॉडल बनाया। 
ग्लोबल वार्मिंग, कच्चे घर और पक्के घर में उर्जा संचय पर जानकारी, पानी का संरक्षण, भौतिक, रसायन, गणित और जीव विज्ञान के विषय वस्तु को छात्रों ने बेहतर ढंग से समझने के लिए 150 से भी अधिक मॉडल के प्रदर्शनी लगाए। प्रदूषण से

स्वास्थ्य पर होने वाले दुष्प्रभाव पर मॉडल, पाचन क्रिया, समय चक्र, मौसम चक्र, जल चक्र, गणित में थेल्स प्रमेय, समाकलन के उपयोग, आव्यूव्ह की अवधारणा, क्लाइनोमीटर पर आकर्षक मॉडल बनाया गया। 
हिमांशु भारतीय सहायक संचालक, स्वामी आत्मानंद इंग्लिश स्कूलों के जिला नोडल अधिकारी, ग्राम पंचायत परसदा के सरपंच वीरेन्द्र चन्द्राकर, पार्षद मीना वर्मा ने उपस्थित होकर छात्रों का उत्साहवर्धन किया। गणित के शिक्षक मनीषा कन्नौजे, कल्याणी सोनकर, हर्ष परमार, राधिका शर्मा, विज्ञान के शिक्षक योगिता ठाकुर, रंजीतसिंह रूपराह, सुरेश यादव, राधिका शर्मा, मितेश शर्मा, विकास यादव, शिवा कोटेश्वरम्मा मेकला के मार्गदर्शन में मॉडल निर्माण किया गया।  
इस अवसर पर संस्था के वरिष्ठ व्याख्याता प्रमोद कुमार कन्नौजे सहित पूर्व माध्यमिक विभाग से प्रधान पाठक अनिता दवे, प्राथमिक विभाग से प्रधान पाठक रूपा पांडेय, गोसाई राम टांडेकर, शिवा कोटेश्वरम्मा मेकला, डॉ. शशबीर कौर संधु, डी.बसंत कुमार साव, हीरालाल जोशी, नेहा दुबे, तृषा शर्मा, दिव्येश इलोय वॉनी, हेमलाल चक्रधारी, कीर्ति थवाईत, कल्याणी सोनकर, मधु साहू, नेहा सिंह, आकांक्षा जैन, रौनक अग्रवाल, ऋतुराज देवांगन, अंजू चन्द्राकर, तेजेश्वरी, दुलारी, दुर्गा, मोहन, झम्मन, प्रकाश साहू आदि उपस्थित थे। 

 


अन्य पोस्ट