महासमुन्द
एसपी के तबादले के बाद भी शनि मंदिर में प्रसाद वितरण जारी
12-Dec-2022 7:52 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 12 दिसंबर। यह दृश्य महासमुंद कोतवाली के निकट स्थित शनि मंदिर के पास खींची गई है। यहां प्रत्येक शनिवार की शाम श्रद्धालुओं को खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया जाता है। यह सिलसिला भोज राम पटेल के महासमुंद पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शुरू हुआ है, जो उनके स्थानांतरण के बाद भी जारी है। शहर के एक भोजनालय में खिचड़ी का आर्डर दिया जाता है और बड़े से डेक में भरकर खिचड़ी शनि मंदिर के पास पहुंच जाती है। देखते ही देखते यहां प्रसाद लेने वालों की भीड़ उमड़ पड़ती है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे