महासमुन्द
महासमुंद, 12 दिसम्बर। जिले के ग्राम सुकलबाय में अशवन्त तुषार साहू ने छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद वीरनारायण सिंह को उनके बलिदान दिवस पर नमन किया। सुकुलबाय में रात्रि कालीन कार्यक्रम का आयोजन समस्त बिंझवार समाज के तत्वावधान में आहुत था।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे किसान नेता अशवन्त तुषार साहू ने सुवा नृत्य कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को सम्मान स्वरूप पेन कॉपी वितरण कर व श्रीफल भेंट किया। इस अवसर पर बृजमोहन पटेल, आनंद सिन्हा, नारायण पटेल, गौतम यादव,धनंजय साहू, पूर्व जनपद सदस्य खोरबाहरा ध्रुव, डॉक्टर बुधराम बिंझवार, डेरहा यादव, लेख राम ध्रुव, आयोजक समिति सदस्य अध्यक्ष भंवर बरिहा, महामंत्री अर्जुन बरिहा, भुवनेश्वर बरिहा, धनीराम बरिहा, उमेन्द बरिहा, भरत ध्रुव, काशीराम यादव, ईश्वर साहू व समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे।