महासमुन्द

मुख्यमंत्री के भेंट मुलाकात को ले कांग्रेसियों की बैठक
12-Dec-2022 2:58 PM
मुख्यमंत्री के भेंट मुलाकात को ले कांग्रेसियों की बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 12 दिसम्बर।
महासमुंद में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जनता से भेंट मुलाकात कार्यक्रम को लेकर जिला अध्यक्ष डॉ. रश्मि चंद्राकर ने पदाधिकारियों की विशेष बैठक आहुत की। बैठक में मुख्यमंत्री के स्वागत एवं कार्यक्रम के बारे में विस्तार से चर्चा की गई।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का महासमुंद आना सौगातों से भरा होगा। वे महासमुंद के विधानसभा क्षेत्र में भेंट मुलाकात कार्यक्रम में भाग लेंगे एवं महासमुंद के जनता की समस्याओं का निराकरण भी करेंगे तथा महासमुंद के विभिन्न कार्यों का लोकार्पण भी करेंगे। उक्त बैठक में जिलाध्यक्ष डा. रश्मि चंद्राकर, शहर अध्यक्ष खिलावन बघेल, प्रभारी महामंत्री संजय शर्मा, संयुक्त महामंत्री सोमेश दवे, छत्तीसगढ़ शासन के सदस्य लक्ष्मी देवांगन, तारा चंद्राकर, शकुन चंद्राकर, ब्रिजेन बंजारे, ममता चंद्राकर, ग्रामीण अध्यक्ष ढेलू निषाद, युवा कांग्रेस अध्यक्ष बादल मक्कड़, अनवर हुसैन, सुनील चंद्राकर, नीलू साहू, मोती साहू, किशन देवांगन, मोहम्मद जाकिर, जावेद जाफरी, सचिन गायकवाड, बसंत चंद्राकर, अनीश राजवानी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट