महासमुन्द

चचेरे भाई-बहन के खुदकुशी प्रकरण की जांच शुरू
11-Dec-2022 4:04 PM
चचेरे भाई-बहन के खुदकुशी प्रकरण की जांच शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 11 दिसम्बर।
चचेरे भाई-बहन की ट्रैक पर लाश मिलने के बाद जिले के लोगों में तरह-तरह की चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।  दोनों को आखिरी बार गांव में आयोजित भंडारे के कार्यक्रम में देखा गया था। इसके बाद से दोनों का कुछ पता नहीं चला। कुछ समय बाद दोनों की मौत की खबर सामने आई है। दोनों दूर के रिश्ते में भाई बहन थे। आशंका जताई जा रही है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था। जिसके चलते दोनों ने जान दी है। फि लहाल कोमाखान पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक सिवनीकला निवासी लोकेश्वर पुरानिक 27 साल शादीशुदा था। रिश्ते में अपनी 16 साल की चचेरी बहन के साथ शुक्रवार शाम को गांव में आयोजित भंडारे में दिखे थे। यहां भंडारा भागवत कार्यक्रम के बाद आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। दोनों एक ही गांव में रहते थे।

कार्यक्रम के बाद सब अपने घर चले गए थे। मगर इन दोनों का कुछ पता नहीं चला। इस बीच देर रात कुछ लोगों ने गांव से गुजरे ट्रैक पर दो लोगों की लाश देखी थी। इसके बाद पुलिस को भी इस बात की सूचना दी गई। बाद में पुलिस ने आस-पास के लोगों के जरिए पता लगाया और शवों की पहचान की गई। अगले दिन कल दोनों का शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। 

पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का है।

हम परिजनों से पूछताछ कर रहे हैं। वहीं गांव वालों ने दोनों के बीच प्रेम प्रसंग होने की बात कही है। हालांकि पुलिस ने अभी इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है। पुलिस का कहना है की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। जांच जारी है।


अन्य पोस्ट