महासमुन्द

गजानंद किसान कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री एवं जिला प्रभारी नियुक्त
11-Dec-2022 4:02 PM
गजानंद किसान कांग्रेस के प्रदेश  महामंत्री एवं जिला प्रभारी नियुक्त

महासमुंद, 11 दिसम्बर। डॉ.खूबचन्द बघेल राष्ट्रीय कृषक रत्न पुरस्कार से सम्मानित गजानंद पटेल छपोराडीह वाले को छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस का प्रदेश महामंत्री एवं महासमुंद जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है। दिल्ली में केंद्र सरकार के खिलाफ  आक्रोश प्रदर्शन के बाद ए आई सी सी मुख्यालय में किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखपाल सिंह खैरा ने श्री पटेल जी को नियुक्ति पत्र प्रदान की। 

इस अवसर पर किसान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष राम विलास साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश जैन, प्रदेश कोषाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, राजेश पांडेय, योगेंद्र पाण्डेय, महामंत्री कार्यलय प्रभारी, सचिव सतीश चन्दानन, मुकेश चौधरी, नवीन श्रीवास्तव उपस्थित थे। श्री पटेल ने इस नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेशाध्यक्ष मोहन मरकाम, संगठन महामंत्री अमरजीत चावला, महासमुंद विधायक विनोद चन्द्राकर, द्वारिकाधीश यादव, बसना विधायक देवेन्द्र बहादुर सिंह, महासमुंद के जिलाध्यक्ष डॉ. रश्मि चन्द्राकर के प्रति अपनी कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए सबका आभार माना है।

 


अन्य पोस्ट