महासमुन्द
महासमुंद,11 दिसम्बर। महासमुंद कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. रश्मि चंद्राकर ने भानुप्रतापपुर उपचुनाव एवं हिमाचल में मिली कांग्रेस को ऐतिहासिक जीत पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि स्पष्ट है हिमाचल की जनता ने मोदी के नेतृत्व को अस्वीकार कर दिया है।
हिमाचल में भाजपा की करारी हार 2024 में केंद्र से मोदी सरकार के विदाई के संकेत हैं। गुजरात में चुनाव में भाजपा गुजरात मॉडल की चर्चा नहीं की बल्कि हमेशा की तरह गुजरात की अस्मिता को आगे लाकर गुजरात के इज्जत की बात कह कर जनता से भावनात्मक रूप से वोट लेने में कामयाब रही है।
उन्होंने कहा है कि भानुप्रतापपुर उपचुनाव में भानुप्रतापपुर की जनता ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के कामों पर मुहर लगाई है।
सावित्री मंडावी को जीत दिलाकर स्वर्गीय मनोज मंडावी को श्रद्धांजलि अर्पित की है। भाजपा प्रत्याशी को भानुप्रतापपुर के माता और बहनों ने खारिज कर दिया। भाजपा में अगर नैतिकता है तो उन्हें अभी भी मासूम बच्ची के गैंगरेप के आरोपी ब्रह्मानंद को झारखंड पुलिस के हवाले करना चाहिए और उस मासूम बच्ची को न्याय दिलाने आवाज उठानी चाहिए।