महासमुन्द

सीनियर ओपन चेस चैंपियनशिप में पहुंचे महामसुंद कलेक्टर
11-Dec-2022 3:35 PM
सीनियर ओपन चेस चैंपियनशिप में पहुंचे महामसुंद कलेक्टर

खिलाडिय़ों से मुलाकात कर हौसला बढ़ाया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 11 दिसम्बर।
छत्तीसगढ़ राज्य सीनियर ओपन चेस चैंपियनशिप महासमुंद में कलेक्टर ने व्यस्तता होने पर भी आयोजन स्थल पहुंच कर खिलाडिय़ों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया। मालूम हो कि प्रदेश में अब तक की यह पहली चैंपियनशिप हैं, जिसे फीडे रेटिंग की मान्यता मिली हुई है। इस चैंपियनशिप में मेरिट के आधार पर सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले 4 खिलाडिय़ों का चयन प्रदेश की टीम के लिए किया जाएगा।

जिला एवं राज्य के सचिव हेमन्त खुटे ने बताया कि महासमुंद में शतरंज का माहौल बनाने एवं जिले के खिलाडिय़ों को बड़ा प्लेटफार्म देने के उद्देश्य से ही यह आयोजन महासमुंद में कराया जा रहा है। जिले को शतरंज का केंद्र बिंदु बनाना आयोजन का उद्देश्य है। ज्ञात हो कि 9 माह के अंतराल में यह पांचवा आयोजन है, जिसमें 4 राज्य स्तरीय चैंपियनशिप एवम् एक ऑल इंडिया फीडे रेटिंग शामिल है।

कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने छत्तीसगढ़ राज्य सीनियर ओपन फीडे रेटिंग चेस चैंपियनशिप में पहुंच कर खिलाडिय़ों की हौसला अफजाई की। वे जिले में शतरंज खेल को लोकप्रिय बनाने तथा बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला संघ को लगातार मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं। कलेक्टर का मानना है कि शतरंज एक बौध्दिक खेल है। इस खेल को बच्चा प्रारंभिक अवस्था से ही सीखता है तो उनके सोचने समझने की क्षमता विकसित होगी। शतरंज हमें धैर्य व संयम के साथ चुनौतियों का सामना करना सिखाता है। इसे खेलने से गणित व विज्ञान जैसे कठिन विषयों में हमारी पकड़ मजबूत होती है।

9 दिसंबर को खेले गए 3 चक्रों में खिलाड़ी खिताबी दौड़ में आगे चल रहे हैं। जिनमें क्रमश: एस धनंजय दुर्ग 3 अंक, रजनीकांत बक्शी राजनांदगांव 3अंक, अर्णव ड्रोलिया 3अंक, श्रेणिक डाकलिया राजनांदगांव 3अंक, पी एल शास्त्री दुर्ग 3अंक, विनोद कुमार शर्मा रायपुर 3अंक, गगन साहू रायगढ़ 3अंक, स्पर्श खंडेलवाल राजनांदगांव 3अंक, ईश्वरलाल पटेल बिलासपुर 3अंक शामिल हैं।

आयोजन को सफल बनाने में खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी मनोज धृतलहरे, ऑर्बिटर अनीश अंसारी, रॉकी देवांगन, ओमप्रकाश वंदे, मिथलेश बंजारे, राजेश्वरी ध्रुवंशी, एस के भगत इत्यादि का विशेष योगदान हैं। स्पर्धा का समापन 11 दिसम्बर को होगा। स्पर्धा में 17 ट्रॉफी व नगद पुरस्कार 62 हजार रुपये व प्रमाण पत्र विजेताओं को अतिथियों द्वारा प्रदान किये जाएंगे।


अन्य पोस्ट