महासमुन्द

सहकारिता सभापति ने किया धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण
10-Dec-2022 3:56 PM
सहकारिता सभापति ने किया धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 10 दिसम्बर।
विधान सभा महासमुंद क्षेत्र क्रमांक 23 से जनपद सदस्य एवं सहकारिता उद्योग प्रकोष्ठ के सभापति रामेश्वर गब्बर साहू ने धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गब्बर साहू ने किसानों को धान तौलते समय कांटे पर विशेष ध्यान देने की  बात कही। समितियों में पर्याप्त व्यवस्था का भी जायजा लिया। इस दौरान उन्हें झलप के उपकेंद्र डूमरपली ढांक में धान खरीदी की व्यवस्था अच्छी मिली। बावनकेरा समिति में भी धान खरीदी की व्यवस्था अच्छी तरह से हो रही थी। रायतुम समिति में प्रबंधक मुकेश साहू किसानों को धान बेचने के लिए टोकन की व्यवस्था अच्छी तरह से करते मिले। गब्बर साहू ने सभी किसानों को समितियों के कर्मचारियों के साथ सामंजस्य स्थापित करने की बात कही और उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी भी किसानों को कोई समस्या हो तो तत्काल अवगत कराएं ताकि खरीदी केन्द्रों में किसानों के साथ हो रही समस्या का समाधान किया जा सके।
 


अन्य पोस्ट