महासमुन्द

क्रांतिवीर समाजवादी हरिहर सिंग ध्रुव की जयंती में शामिल हुए पूर्व विधायक
10-Dec-2022 3:36 PM
क्रांतिवीर समाजवादी हरिहर सिंग ध्रुव की जयंती में शामिल हुए पूर्व विधायक

महासमुंद,10 दिसम्बर। पूर्व विधायक एवं भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डा.विमल चोपड़ा ने ग्राम खट्टा में क्रंातिवीर समाजवादी नेता स्व.हरिहर सिंग ध्रुव की जयंती में शामिल हुए। उन्होंने शासन से मांग की कि चिरको के कालेज का नामकरण डा.हरिहर सिंग ध्रुव के नाम पर होना चाहिए।

डॉ. चोपड़ा ने अपने उद्बोधन में डा. हरिहर सिंग धुव को युग पुरूष एवं समाज सेवक बताते हुए उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लेने का आव्हान किया। उनकी देश सेवा एवं समर्पण की भावना से ही प्रेरित होकर क्षेत्रवासी लंबे समय से प्रत्येक वर्ष आठ दिसंबर को विशाल मडई .मेला का आयोजन कर उन्हें श्रध्दांजली अर्पित करते हैं। वे समाज सेवा के साथ साथ राजनैतिक रूप से भी समाजवादी आंदोलन के प्रमुख व्यक्ति के रूप में क्षेत्र में जाने जाते थे। 

कार्यक्रम में भाजपा नेता पूर्व मंत्री पूनम चन्द्राकर, मोती साहू, मंडल अध्यक्ष धरम पटेल, पप्पू पटेल, चैनू साहू, राकेश चन्द्राकर, रविशंकर पेकरा आदि उपस्थित थे। कार्यक्राम आयोजन समिति के उपेन्द्र चौहान, रविशंकर पैंकरा, कांति दिवान, कमल नारायण ध्रुव,  ललित कुमार ध्रुव, रामगोपाल चौहान, गीतू दीवान, गीतेश देवांगन ने मंचस्थ डा. चोपड़ा एवं अतिथियों का स्वागत किया।

 


अन्य पोस्ट