महासमुन्द
कहा-फुटपाथ व्यापारियों का व्यवस्थापन करें
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 10 दिसम्बर। फुटपाथ व्यवसायियों के साथ भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक व पूर्व विधायक डॉ विमल चोपड़ा, सांसद कार्यालय प्रभारी मोहन साहू, सांसद प्रतिनिधि पवन साहू, युवा नेता जगन्नाथ छुरा के नेतृत्व में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और जिला प्रशासन, पालिका प्रशासन, व महासमुन्द थाना प्रभारी के विरूद्ध जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने अपर कलेक्टर दुर्गेश वर्मा को एक ज्ञापन सौंपा है।
ज्ञापन सौंपने के दौरान डॉ विमल चोपड़ा ने अपर कलेक्टर को बताया कि फुटपाथ व्यापारी वर्षों से हाई स्कुल व थाने के सामने दुकान लगा कर परिवार का जीवन यापन कर रहे थे। लेकिन 15 दिन पूर्व ही पालिका प्रशासन व पूलिस प्रशासन ने बगैर किसी सूचना के दुकान में तोड़ फोड़़ कर व्यापारियों के साथ अभद्र व्यवहार कर गाली-गलौच किया गया है। पालिका प्रशासन द्वारा व्यवस्थापन किये जाने के नाम से व्यापारियों से 5-10 रुपए लिया गया लेकिन व्यवस्थापन तो दूर दुकान ही बंद करवा दिया गया। व्यापारियों का घर परिवार अब खाने के लाले पड़ गये हैं।
डॉ चोपड़ा ने अपर कलेक्टर को फुटपाथ व्यापारियों के व्यवस्थापन की मां्ग की है। प्रदर्शन के दौरान ललित बावनकर, बबलू देवांगन, मनीष देवांगन, कन्हैया निर्मलकर, जितेन्द्र मलेवार, रवीन्द्र बेहरा, ममता बेहरा, रवीन्द्र बेहरा, जयलाल देवागंन, लेखराम निषाद, भूखन लाल चन्द्राकर, सूर्यकुमार बेहरा, कलिन्द्री चक्रधारी, बबलूू बेहरा, गोवर्धन प्रजापति सूनील कुमार निषाद, वेदसिंग सहित अनेक लोग उपस्थित थे।