महासमुन्द
तूफान के कारण बादलों की ओट में छुप गया सूरज, ठिठुरन बढ़ी
10-Dec-2022 3:12 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 10 दिसम्बर। महासमुंद में आज सुबह से ही आसमान बादलों से ढंका हुआ है। समाचार लिखते वक्त सुबह के 11 बजे हैं लेकिन सूरज बादलों से बाहर नहीं निकल सका है। बरसात जैसे हालात के साथ बह रही ठंडी हवाओं से सामान्य ठिठुर रहा है। मौसम विभाग के अनुसार चक्रवाती तूफ ान मंडल के कारण यह स्थिति निर्मित है। इस चक्रवाती तूफान के उत्तर पश्चिम दिशा की ओर आगे बढ़ते हुए उत्तर तमिलनाडु पुडुचेरी और उससे लगे दक्षिण आंध्र प्रदेश के पास पुडुचेरी और श्रीहरिकोटा के बीच मामल्लापुरम के पास टकराने की संभावना है । भूमि पर टकराते समय इसकी हवा की गति 65 से 75 किलोमीटर के आसपास रहने की संभावना है। जिले में आज 10 दिसंबर को एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे