महासमुन्द
महासमुंद,8दिसम्बर। डॉ. विमल चोपड़ा के कार्यालय में फुटपाथ व्यावसायियों ने मुलाकात की और अपनी समस्याओं से अवगत कराया।
उन्होंने बताया कि नगर पालिका द्वारा पूर्व में भी व्यवस्थापन का आश्वासन फुटपाथ व्यावसायियों को दिया गया था। परन्तु अब तक कांग्रेसी सरकार के शासन में इनकी मांगों का निराकरण नहीं हुआ है। इससे पहले भी पूर्व में व्यवस्थापन की राशि नगर पालिका द्वारा वसूल की जा चुकी है, परन्तु उचित व्यवस्थापन न होने के कारण इनके सामने भूखमरी एवं रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो गयी है।
फुटपाथ व्यवसायियों का कहना है कि गराबों की रोजी रोटी एवं उनके व्यवसायों से खेलना कांग्रेस सरकार को शोभा नहीं देता है। डॉ. चोपड़ा ने व्यवसायियों को ढांढस बंधाया। इस दौरान सांसद कार्यालय प्रभारी मोहन साहू, जितेन्द्र साहू के अलावा अनेक भाजपा कार्यकर्ता व फुटपाथ व्यावसायी उपस्थित थे।