महासमुन्द
महासमुंद,8 दिसम्बर। आम आदमी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र चन्द्राकर ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली नगर निगम चुनाव में जीत हासिल की है। यह आम आदमी पार्टी की विकास की राजनीति की जीत है। बिजली, पानी, सडक, भष्ट्राचार के मुद्देे पर लड़ा गया यह चुनाव आगामी समय में देश की राजनीति की दिशा तय करेंगी। केजरीवाल का दिल्ली मॉडल की चर्चा आज पूरे देश में हो रहा है।
महासमुंद जिले के कार्यकर्ताओं ने इस जीत की खुशी का इजहार महासमुंद के सभी चौक चौराहों में फटाखे फोडक़र एवं आम जनता को मिठाई बांटकर किया। विभिन्न गांव से आए हुए कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय मे एकत्रित होकर एक दूसरे को जीत की बधाई दी। कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र चन्द्राकर ने कहा कि दिल्ली ननि चुनाव में आम आदमी पार्टी की यह जीत दिल्ली में पहली बार डबल इंजन की सरकार ला रही है, जो की अब पूरे गति से काम करेंगी। पार्टी ने 15 साल के भ्रष्ट भाजपा सरकार को निकाल बाहर फेंका है।
संभागीय जल उपयोगिता समिति की बैठक बीजापुर में 10 को
जगदलपुर, 8 दिसंबर। बस्तर कमिश्नर श्याम धावड़े की अध्यक्षता में सभीगीय जल उपयोगिता समिति की बैठक 10 दिसंबर को बीजापुर में आयोजिजत की जाएगी। बैठक में जलाशयों में जल भराव की सिथति, वर्ष 2021-22 में वास्तविक रबी सिंचाई और 2022-23 का वास्तविक खरीफ सिंचाई की समीक्षा व 2022-23 का रबी सिंचाई लक्ष्य निर्धारण किया जाएगा।