महासमुन्द
पंचशील वार्ड के लोग आवारा सुअरों से परेशान
07-Dec-2022 4:38 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,7 दिसम्बर। सुअर के आतंक से परेशान पंचशील क्लब वार्ड 26 के पार्षद मनीष शर्मा सहित नागरिकों ने कलेक्टर के नाम एक लिखित शिकायत करते हुए वार्डवासियों को इस समस्या से निजात दिलाने का आग्रह किया है। पंचशील क्लब वार्ड क्रमांक 26 में इन दिनों लोग आवारा सुअरों के आतंक से खासे परेशान हैं। पार्षद मनीष शर्मा, सुशील चंद्राकर, राजेन्द्र कुमार चंद्राकर सहित नागरिकों ने कलेक्टर के नाम एक लिखित शिकायत पत्र अपर कलेक्टर को सौंपा है। जिसमें कहा है कि पंचशील क्लब वार्ड 26 के हर गली सडक़ों पर 24 घंटे सुअर विचरण करते हुए देखा जा सकता है। ये दिनों दिन हमलावर होते जा रहे हैं। कई दफा नागरिकों, स्कूली बच्चों और गली सडक़ों से गुजरने वालों को काटने दौड़ाते हैं। दरवाजा खुलते ही आंगन-घरों में घुस जाते हैं। इससे निजात दिलाने की कृपा करें।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे